कौशाम्बी, जनवरी 29 -- कौशाम्बी ब्लॉक सभागार में उप जिला अधिकारी मंझनपुर एसपी वर्मा ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी सचिवों व बीएलओ के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश सचिव व बीएलओ को दिए। बैठक में एसडीएम ने सचिव को निर्देशित किया कि जिनको एसआईआर की नोटिस मिली है उनके पहुंचने पर सचिव व पंचायत सहायक तत्काल परिवार रजिस्टर की नकल जारी करें। सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि पंचायत निर्वाचक नामावली में जिनके नाम डबल है, उनका एक ही नाम रहेगा। उन्होंने बताया कि जिनका नाम डबल है उनसे आधार कार्ड के अंत के चार अंक पांच फरवरी तक अपने बीएलओ को उपलब्ध करा दें अन्यथा दोनों नाम हट सकते हैं। एसआईआर की सुनवाई खंड विकास कार्यालय तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हो रही है। यहां पर जाकर समस्या का निदान करा सकते हैं। बैठक ...