कुशीनगर, फरवरी 6 -- कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोगिया सोमाली पट्टी में कार्यों के भुगतान को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद कन्नौजिया ने ग्राम विकास अधिकारी भरत प्रसाद पर मनमाने ढंग से डीएससी लगाकर फर्जी भुगतान करने और करीब 40 लाख रुपये के कराए गए कार्यों का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। डीएम के आदेश पर डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने इस मामले में डीडीओ को पत्र भेजकर सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। डीपीआरओ कार्यालय में 19 जनवरी को ग्राम प्रधान और सचिव को अभिलेखों के साथ तलब कर दोनों पक्षों को सुना गया। अभिलेखीय परीक्षण के बाद सभी कार्यों पर नियमानुसार भुगतान करने का निर्देश जारी किया गया था। बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं होने पर प्रधान ने 4 फरवरी को दुबार शिकायत दर्ज कराई और 9 फरवरी से अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.