हरिद्वार, फरवरी 19 -- उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचे संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास सहित अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों को मार्च तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास का कार्य हर हाल में मार्च माह तक पूर्ण कराया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्राओं को परिसर में ही आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने परीक्षा भवन तथा कर्मचारियों के लिए बनाए जा रहे निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की भी समीक्षा की। कुलपति प्रो. रमाकांत पांडेय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.