रांची, सितम्बर 14 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी व्यवहार न्यायालय परिसर में तीन करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बार भवन का शिलान्यास मंगलवार को होगा। कार्यक्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना है। रविवार को भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राज कमल, रांची डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा तथा जिला अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। सचिव ने स्वागत, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आर. रॉनिटा, डीडीसी आलोक कुमार, एसपी मनीष टोप्पो, एसडीओ दीपेश कुमारी, आईटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर आलोक शिकारी कच्छप, डीसीएलआर अरविंद कुमार ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...