संतकबीरनगर, नवम्बर 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पश्चिम टोला साधन सहकारी समिति में खाद वितरण के दौरान लगातार हो रहे विवाद अब गंभीर रूप ले चुके हैं। मंगलवार को हुए ताजा विवाद से आहत होकर समिति के सचिव रामप्रसाद मौर्या ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर अतिरिक्त प्रभार छोड़ दिया। उनके हटने के बाद यूरिया खाद का वितरण पूरी तरह ठप है, जिससे समिति से जुड़े किसान परेशान दिखे। समिति पर नगर क्षेत्र के किसानों को खाद वितरण का निर्देश निर्धारित है। मंगलवार को नियमित वितरण के दौरान अचानक नौदरी गांव के लोग पहुंच गए और जबरन यूरिया लेने का प्रयास करने लगे। इससे सचिव व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। तनाव बढ़ने पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए समिति को बंद कराया और सचिव को सुरक्षित बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.