सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। हाईकोर्ट के निर्देश पर डालसा सचिव मरियम हेमरोम ने मंगलवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर के विभिन्न सेक्शन, वार्ड, रसोई घर सहित बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। मौके पर सचिव ने बंदियों के लिए तैयार दाल, रोटी और सब्जी का स्वाद चखकर उसकी गुणवत्ता परखी। साथ ही संतोष व्यक्त किया। वहीं रसोईघर की स्वच्छता,खाद्य सामग्री के भंडारण और आवश्यक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता की भी जांच की। इसके बाद सभी वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान बंदियों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और शौचालय की स्थिति की पड़ताल की। बंदियों के व्यक्तिगत सामान की भी जांच की। हालांकि किसी भी वार्ड से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.