अयोध्या, जनवरी 9 -- तारुन,संवाददाता। तारुन ब्लॉक की साधन सहकारी समिति जाना के सचिव निवास आवास को शुक्रवार को अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। सचिव अवधेश वर्मा ने बताया कि समिति के बन्द होने के कारण कई साल से सचिव निवास आवास पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया था। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष पूर्व समिति का संचालन शुरू किया गया तो भी अवैध कब्जेदार आवास पर कब्जा जमाए रहा। आवास को खाली कराने के लिये थाना,उपजिलाधिकारी तथा आईआरजीएस पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के निस्तारण के लिए शुक्रवार को एडीओ कॉपरेटिव अमित कुमार सिंह ने मौके पर जाकर अवैध कब्जेदार देवराज को बुलाया। बताया गया कि वह आवास में कबाड़ रखता था जिसे उन्होंने तुरन्त हटाने की सख्त हिदायत दी। सख्ती देख बहुत दिनों से कब्जा जमाए देवराज ने आवास को तुरन्त खाली कर दिया। ----

हिंदी हिन्दुस...