सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुक्ता त्यागी ने जिले में स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। यहां विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने वृद्ध जनों से आश्रम की व्यवस्था, नाश्ता, खाना एवं अन्य विषयों पर विस्तरित जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित कर्मचारियों को साफ-सफाई एवं मौसम के चलते वृद्ध जनों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। वृद्ध जनों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं तथा वृद्धजनों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी 2026 को जनपद में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के बारे में भी जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...