गोरखपुर, जनवरी 30 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। एसआईआर फॉर्म भरने के दौरान जिन मतदाताओं के नाम 2003 से मैप नहीं हो पाए थे, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। गुरुवार को नोटिस का जवाब देने के लिए मुख्य दस्तावेज के रूप में परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीण सुबह से ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाते रहे और सचिव साढ़े तीन बजे तक गांव का भ्रमण करते रहे। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसआईआर के नोटिस का जवाब देने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नोटिस का जवाब देने के लिए वोटर आईडी कार्ड जो वर्ष 2003 के मतदाता सूची से मैप करने वाले दस्तावेज के साथ ही परिवार रजिस्टर का नकल एवं आधार कार्ड लिया जा रहा है। परिवार रजिस्टर के नकल की मांग के अनुरूप तत्काल नकल तैयार करने के लिए सचिव को लगाया गया है। ताकि समय से दस्तावेज तैयार क...