गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- मोदीनगर, संवाददाता। बार एसोसिएशन मोदीनगर के सचिव नकुल त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज वकीलों ने सोमवार को मोदीनगर थानाप्रभारी का घेराव किया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रिपोर्ट से नाम नहीं निकाला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। वहीं रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित ने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की शिकायत करने की बात कही है। मेरठ के थाना परतापुर निवासी मुकुल सांगवान ने मोदीनगर थाने में गांव सैदपुर निवासी सुमित व बार एसोसिएशन के सचिव नकुल त्यागी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट कराई थी। शनिवार को वकीलों ने एडीएम (वित्त) व उपजिलाधिकारी का घेराव कर हंगामा किया था। सोमवार को वकील एकत्र होकर मोदीनगर थाने पहुंचे और थानाप्रभारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। वकील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.