कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुही विकास खण्ड के जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान द्वारा सचिव पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर गांव के एएनएम सेंटर पर अपने समर्थकों के साथ तीसरे दिन बुधवार को भी अनशन जारी है। दो दिनों बीत जाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। जोगिया सुमाली पट्टी के ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद ने अपने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव भरत प्रसाद पर मनमाने तरीके से कार्य करने, गांव में हुए विकास कार्यों को भुगतान नहीं करने और ग्राम सभा के विकास कार्यों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी, डीपीआरओ व खंड विकास अधिकारी को पत्रक दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से आहत ग्राम प्रधान सोमवार से धरने पर बैठ गये। उन्होंने कहा की अगर जल्दी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.