बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- बलरामपुर संवाददाता। विकास भवन स्थित डीपीआरसी सभागार में गुरुवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। पहले दिन सदर ब्लाक के पंचायत सहायकों व सचिवों को ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय ने बताया कि पंचायती राज निदेशक के निर्देश के क्रम में जिले के सभी पंचायत सहायकों व सचिवों को ओएसआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके क्रम में सभी नौ ब्लॉकों के सहायक विकास अधिकारियों को पत्र भेज कर प्रशिक्षण के लिए निर्देशित कर दिया गया है। कहा कि विकास भवन स्थित डीपीआरसी सभागार में 18 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक सचिवों एवं पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित किया जाना है। बताया कि 18 व 19 दिसंबर को सदर ब्लाक के पंचायत सहायक व सचिव को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह गैड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.