हरदोई, दिसम्बर 16 -- सांडी। एक दिसम्बर से ऑनलाइन हाजिरी समेत अन्य कार्य कराए जाने के विरोध में सचिवों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को प्रान्तीय नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष गिरिन्द वर्मा के नेतृत्व में सचिवों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह करते हुए एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपा और मांगें पूरी होने तक अपने डीएससी/डोंगल जमा कर दिए। एडीओ पंचायत रामेश्वर ने ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया। सचिवों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। इस दौरान श्रीश मिश्र, विमल श्रीवास्तव, नंदिनी गुप्ता, राजेश मिश्र, श्याम कुमार गौतम, अरविंद शर्मा, दिनेश यादव सहित अन्य सचिव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...