जौनपुर, दिसम्बर 3 -- नौपेड़वा। बक्शा ब्लॉक पर मंगलवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध करते हुए सांकेतिक हड़ताल किया। बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सचिव महेश तिवारी ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये उनके व्यक्तिगत मोबाइल एवं सिम से फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम से उपस्थिति के लिए पत्र जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि उपस्थित प्रणाली उनके क्षेत्रीय कार्य की प्रकृति के बिल्कुल विपरीत है। इसके कारण सचिव अपना मूल कार्य नियमित ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। अध्यक्षता सचिव विजयभान यादव ने किया। इस मौके पर कमलेश खरवार, गौड़ गणेश, शिवम, शिवानी, लक्ष्मी, श्रीपति सहित समस्त सचि...