सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। आनलाइन हाजिरी प्रणाली को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों का सोमवार को भी सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा। सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सभी ब्लाकों में एडीओ पंचायत को अपना अपना डोंगल सौंप दिया। उन्होंने आनलाइन हाजिरी प्रणाली पर रोक लगाए जाने की मांग की। ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली एवं अन्य विभागों का कार्य जबरन कराए जाने का क्रमिक विरोध के बाद सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सचिवों ने अपना -अपना डोंगल एडीओ पंचायत को सौंप दिया। इसके पूर्व सचिवों ने 5 दिसम्बर को काली पट्टी बांधकर विरोध जताया था। 10 दिसम्बर को भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा था। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार दुद्धी ब्लाक पर भी सोमवार को सचिवों ने आनलाइन हाजिरी प्रणाली का विरोध किया। उन्होंने अपना अपना डोंगल एडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.