बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली के विरोध सहित विभिन्न विभागीय समस्याओं पर विगत एक पखवाड़े से चल रहा क्षेत्रीय ग्राम सचिवों का प्रदेश व्यापी सत्याग्रह आंदोलन निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश से संतोषजनक वार्ता के बाद स्थगित हो गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में सहमति बनने पर अग्रिम कार्यवाही तक आंदोलन रोका गया है। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पाल ने बताया कि प्रांतीय स्तर पर वार्ता के बाद धरना को स्थगित किया है। आगामी समय में संगठन जो निर्णय लेगा उसी रूपरेखा में आंदोलन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...