हापुड़, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग जनपद को टीबी मुक्ति के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। बुधवार को हापुड़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम प्रधानों की संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश को टीबी मुक्त करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जब सहभागिता के बिना देश को टीबी मुक्त करना असंभव है। प्रत्येक ग्राम को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए ग्राम स्तर पर प्रति 1000 की आबादी पर 30 जांच अवश्य होनी चाहिए। खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह ने सभी सचिवों एवं ग्राम प्रधानों से प्रत्येक ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त कराने में सहयोग की अपील की गई। सहायक खंड विकास अधिकार...