देहरादून, जनवरी 28 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सचिवालय में तैनात अनु सचिव को प्लाट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने लंबे तकादे के बाद भी रकम वापस नहीं लौटाई, उल्टा अफसर को धमकियां दीं। उनकी शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नियोजन विभाग में अनु सचिव प्रेम प्रकाश ने राजपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने राजेश्वर नगर फेज-एक एक्सटेंशन, निकट आईटी पार्क में एक प्लॉट खरीदने के लिए लोकेश्वर प्रसाद जायसवाल निवासी एकता विहार, सहस्रधारा रोड से संपर्क किया था। प्लाट के मालिक एक अन्य व्यक्ति बताए गए। डील होने पर प्रॉपर्टी डीलर ने दो लाख रुपये कैश लिया और दो लाख रुपये प्लाट मालिक के बैंक खाते में जमा करवा दिए। आरोप है कि कुछ ...