लखनऊ, दिसम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय प्रशासन विभाग ने 11 अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के लिए स्वत: कार्यमुक्त कर दिया है। इनमें संयुक्त सचिव, उप सचिव और अनु सचिव स्तर के अधिकारी हैं। इन अधिकारियों को फरवरी से अक्तूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन वे अभी तक पुराने विभागों से कार्यमुक्त ही नहीं हुए थे। इन सभी की स्वत: कार्यमुक्ति संबंधी आदेश गुरुवार को सचिवालय प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव विजय कुमार मिश्र ने जारी कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.