नैनीताल, फरवरी 14 -- नैनीताल। लोनिवि के मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार जारी है। एसोसिएशन की ओर से 18 फरवरी को देहरादून सचिवालय का घेराव किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमेश सनवाल ने बताया कि कर्मचारियों की ओर से प्रदेश भर में अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार किया जा रहा है l मांगे पूरी नहीं होने पर 18 फरवरी की देहरादून सचिवाल का घेराव किया जाएगा। बीते सोमवार से कार्यबहिष्कार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...