देहरादून, नवम्बर 14 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चकराता रोड पर बिंदाल पुल के पास विक्रम से उतरी सचिवालय की समीक्षा अधिकारी का पर्स छीनकर बाइक सवार दो आरोपी फरार हो गए। बुधवार को हुई घटना में महिला की शिकायत पर गुरुवार को कैंट कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस बाइक और उस पर सवार आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। राधा अग्रवाल सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया कि बीते बुधवार शाम वह घर जा रही थीं। देर शाम करीब सात बजे घंटाघर से विक्रम में सवार होकर चकराता पर बिंदाल पुल से आगे गोविंद गढ़ जाने वाली रोड के कट पर उतरीं। वहां से गोविंदगढ़ की ओर पैदल जा रही थीं। तभी आयुष्मान डेंटल क्लीनिक के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों में से पीछे बैठे युवक ने उनके हाथ से पर्स छीन लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.