मेरठ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ सचिवालय में सहायक निदेशक बताकर आरोपी ने मेरठ के युवक को नौकरी के नाम पर ठग लिया। खुलासे के बाद पीड़ित के पिता की तहरीर पर नौचंदी थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शास्त्रीनगर निवासी भारत भूषण शर्मा ने बताया लखनऊ निवासी लाल सिंह जानसन उनका परिचित है। कुछ माह पहले लाल सिंह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में आया था। इसी दौरान लाल सिंह ने बताया उसकी सचिवालय में अच्छी जानकारी है और भारत के बेटे की नौकरी लगवा सकता है। इसके लिए कुछ रकम देनी होगी। भारत भूषण ने रकम देने का वादा किया। कुछ दिन बाद लाल सिंह अपने साथ आरके सिंह नामक व्यक्ति को भारत भूषण शर्मा के घर लेकर पहुंचा। आर के सिंह का परिचय सचिवालय में सहायक निदेशक बताकर कराया। भारत भूषण के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख की रिश्वत ली ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.