लखनऊ, फरवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सचिवालय के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश अब मानव संपदा पोर्टल से ही स्वीकृत किए जाएंगे। सचिवालय प्रशासन के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने इसके आदेश दिए हैं। सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विशेष सचिव को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों की सेवा से संबंधित सभी प्रकरणों के लिए मानव संपदा पोर्टल सक्रिय है। बावजूद इसके सेवा संबंधी कई काम पोर्टल पर नहीं किए जा रहे हैं। छुट्टियों के मसले में कार्मिक विभाग ने मानव संपदा पोर्टल का ही प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण हो और उन्हें अवकाश इसी पोर्टल से स्वीकृत किए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...