एटा, जनवरी 11 -- एटा,थाना निधौलीकलां के गांव गहराना निनवासी पंकज देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव में सचिवालय और बारातघर बना हुआ है। जिस पर गांव के ही राहुल, गोविंद, तीन महिलाएं निवासी गहराना निधौलीकलां ने कब्जा करते हुए पशु बांधते है और उसी में गोबर डालते है। मना करने के बाद नहीं मान रहे है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दंपति, बच्चों पर हमला कर किया घायल एटा। कसबा पिलुआ निवासी स्नेहलता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नौ जनवरी को कसबा के देशराज ने पीडिता, पत्नी, बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। चीख की आवाज सुनकर लोगों को आता देख भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मेडिकल कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी एटा। कोतवाली देहात के गांव सैंथरा निवासी दयाशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कर...