बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। सीडीओ ने सोमवार को बिसंडा ब्लाक की घूरी गोशाला का औचक निरीक्षण। उन्हें गोशाला में पल रहे 130 गोवंशी सर्दी के बीच कीचड़ के बीच खड़े मिले। चारा, पानी व अन्य व्यवस्थाओं की बदहाली देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सचिव, पशु चिकित्साधिकारी व ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा। संबंधित अधिकारियों को तीनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ अजय कुमार पांडेय सोमवार को बिसंडा ब्लॉक के घूरी गांव स्थित गौशाला पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान गोशाला की स्थिति बेहद खराब मिली। टीनशेड के नीचे कीचड़ जमा था और पूरे परिसर में गंदगी की भरमार थी। केयरटेकरों ने बताया कि यहां लगभग 130 जानवर रखे गए हैं। गोशाला में चारा, पानी और देखभाल की व्यवस्थाओं में लापरवाही मिली। सीडीओ ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि बड़ी संख्या में पशु होने के बाव...