रुद्रपुर, जनवरी 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सचिन हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ठुकराल ने बताया कि रम्पुरा निवासी ओमप्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र सचिन 23 नवंबर 2025 को बाजपुर की दीपा कॉलोनी में एक बारात में गया था। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया कि पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार हैं। पीड़ित परिवार आर्थिक रूप...