देवघर, जनवरी 10 -- देवघर। भाजपा ने देवघर जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम की घोषणा कर दी है। देवघर जिला भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सचिन रवानी के नाम का चयन किया गया है। पार्टी ने दूसरी बार सचिन रवानी पर भरोसा जताया है। ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष पद पर चयन को लेकर पार्टी की ओर ने रायशुमारी की गई थी। जिसमें जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उनकी पसंद जानी गई थी। इसके बाद गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी निर्वाचन पदाधिकारी बबलू भगत, झरिया विधायक रागिनी सिंह व प्रदेश कर्यसमिति सदस्य संदीप वर्मा एवं पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में देवघर जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा बबलू भगत ने की। पार्टी नेताओं ने सचिन को पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी है। साथ ही यह उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.