नई दिल्ली, जून 20 -- इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज यानी शुक्रवार, 20 जून से लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से होने जा रहा है। सीरीज के शुरू होने से पहले क्रिकेट पंडित अपनी-अपनी भविष्यवाणियां कर रहे हैं। इस कड़ी में 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर -जिनके नाम से अब इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज जानी जाएगी- का नाम भी जुड़ गया है। सचिन ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया पर दाव लगाया है। उनका मानना है कि भारत यह सीरीज 3-1 के अंतर से जीतने वाला है। बता दें, टीम इंडिया ने आखिरी बार अंग्रेजो को उनकी सरजमीं पर 2007 में हराया था। अगर शुभमन गिल ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो वह अजीत वाडेकर, कपिल देव और राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनेंगे। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.