जमुई, जनवरी 26 -- जमुई। मुख्यालय से सटे सिकेरिया स्थिति जेएस क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में जारी जिला क्रिकेट लीग के एक मैच में पैंथर क्रिकेट क्लब ने शारदा देवी को 275 रनों से हरा दिया। इसमें मुख्य योगदान सचिन कुमार भारद्वाज का रहा जिन्होंने 170 रनों की नॉट आउट पारी खेली। टास शारदा देवी ने जीता तथा बोलिंग का फैसला लिया। उसका फैसला उसे समय गलत साबित हुआ जब पैंथर ने धमाकेदार शुरुआत की। निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर उसने 356 रन बनाए। उसकी ओर से सचिन ने 170, मोहित ने 60 तथा समदर्शी ने 36 रनों का योगदान किया। शारदा देवी की ओर से अतहर ने तीन विकेट तथा अंकित ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारदा देवी की टीम कभी मुकाबले में नजर नहीं आई। नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे और 24.02 ओवर में पूरी टीम 81 रन बनाकर ऑल आउट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.