संभल, फरवरी 11 -- जिले में आगामी 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए छह सचल दस्तों की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान लगातार सक्रिय रहेंगे और जिले के सभी 77 परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की परख करेंगे। प्रशासन का सख्त निर्देश है कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक जिले की तीनों तहसील मुख्यालयों पर अलग-अलग सचल दस्ते तैनात किए गए हैं, जबकि एक अतिरिक्त दस्ता रेंडम आधार पर किसी भी मार्ग से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेगा। यह दस्ता बिना पूर्व सूचना के केंद्रों पर प...