आगरा, दिसम्बर 27 -- सचदेवा मिलेनियम स्कूल में शनिवार को कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों का 14वाँ वार्षिक समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह की थीम इंडिया माय प्राइड रही। शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। चेयरमैन राजेन्द्र सचदेवा ने विद्यार्थियों को भारतीय मूल्यों, अनुशासन एवं संस्कारों का महत्व बताते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 3,4 एवं 5 के रैंक होल्डर्स को सम्मानित किया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...