जहानाबाद, फरवरी 18 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा बुधवार को भी स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 2:00 अपराहन से 5:15 बजे अपराह्न तक ली गई। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 9036 के विरुद्ध 8819 उपस्थित एवं 217 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 6382 के विरूद्ध 6236 उपस्थित एवं 146 अनुपस्थित पाये गये। दूसरे दिन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा हॉल में जाने के लिए मुख्य द्वार पर लाइन में परीक्षार्थी खड़े हो गए। जहां पर परीक्षार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.