बक्सर, फरवरी 4 -- बक्सर। जिले में इन दिनों सघन वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे है। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने शहर में रोको टोको अभियान के तहत हेलमेट व सीट बेल्ट को लेकर सघन जांच किया। इसके अंतर्गत कुल तीन दिनों तक चले जिले के चौक-चौराहों पर कुल 119 वाहनों से 03 लाख 21 हजार 07 सौ रुपए जुर्माना किया गया। दरअसल, जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। इसके लिए डीएम साहिला ने सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग व ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.