भदोही, जनवरी 13 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाहिदा मोड़ के पास सोमवार की रात पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चला। इसमें कुल पांच वाहनों का चालान काटते हुए यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। वहीं, संदिग्ध दिखे बाइक सवारों को रोककर पूछताछ भी की गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि रात्रि में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। पुलिस टीम द्वारा निर्धारित स्थलों पर चेकिंग अभियान चल रहा है। कुल पांच वाहनों का चालान करते हुए संदिग्ध दिखे लोगों से पूछताछ की गई। वाहन चलाते समय नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है। वाहनों को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। रात में गाड़ी चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग जरूर करें। पुलिस टीम की सख्ती से वाहन चालकों मे हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...