सिद्धार्थ, जून 10 -- जोगिया, हिन्दुस्तान संवाद। हैंडपंप का फर्श बनाने के दौरान एक भाई ने अपने सगे भाई व भतीजे पर लाइसेंसी रिवाल्वर से दो फायर कर दिया। गनीमत रहा कि दोनों बच गए और गोली दीवार में लग गई। गोली चलने की खबर से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिवाल्वर व दो खोखा को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शस्त्र का लाइसेंस निरस्त करने के लिए आलाधिकारियों को लिखेगी। क्षेत्र के कटहना गांव निवासी दिलीप गुप्त पुत्र चरित्र गुप्त सोमवार की दोपहर अपने मकान के सामने लगे हैंडपंप का फर्श बनवा रहे थे। उनके भाई विजय गुप्त मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। बात बढ़ी तो विजय गुप्त ने अपने रिवाल्वर से दिलीप गुप्त व उनके पुत्र सूरज गुप्त पर गोली चला दी। दोनों ने किसी प्रकार अपनी जान...