समस्तीपुर, जनवरी 27 -- चकमेहसी। चकमेहसी थानांतर्गत उत्तरासाढ़ी भूसकौल में सगे भाई बहन की हादसे में मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक उमाशंकर ठाकुर के पुत्र अभिराज (7) और पुत्री अनुष्का (4) को याद कर उसके पिता, मां, दादा सभी को रो रोकर बुरा हाल है। ढाढस बधाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की भी वहां की स्थिति देख आंखें नम हो जाती है। बताया गया है कि दोनों सगे भाई बहन का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया था। दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। सोमवार को पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी भी मृत शोक संतप्त परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेते हुये उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इधर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सरकार द्व...