मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज की मदद से फर्जीवाड़ा कर एक व्यक्ति की संपत्ति का बैनामा उसके भाई ने अपनी पत्नी और बेटे के नाम करा लिया। बाद में उसे किसी और को बेच दिया। आरोप है कि पीड़ित की कार भी चोरी कर गायब कर दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने आरोपी दंपति, उसके बेटे और अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। नागफनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला डहरिया निवासी मजाहिर हुसैन ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका एक मकान सिविल लाइंस के आशियाना फेज-1 में है। मजाहिर हुसैन के अनुसार उनका भाई जफर हुसैन उनकी संपत्ति और मकान को हड़पने की नियत से डरा धमका कर 22 जनवरी 2022 को एक वसीयत लिखवा लिया था। जिसे बाद में उन्होंने 14 जून 2022 को रजिस्टर्ड तौर पर कैंसिल करा दिया। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.