मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- दो सगे भाईयों ने ऑनलाइन कारोबार के नाम पर एक एक व्यक्ति से 30 लाख रुपये की ठगी कर ली है। यह मामला साइबर अपराधा शाखा की जांच में सामने आया है। दोनों सगे भाईयों में एक भाई का मोबाइल नंबर और दूसरे भाई का बैंक खाता की शिनाख्त की गई है। बैंक खाते में रकम साइबर ठगी के माध्यम से पहुंचने की पुष्टि हुई है। अब अब पुलिस दोनों भाइयों की तलाश में लगी है। दोनों भाइयों ने मिलकर महाराष्ट्र और केरल के लोगों को निशाना बनाया है। साइबर थाना के निरीक्षक रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर ऑनलाइन ठग गिरोह की जांच की गई है। जिसमें कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। गत 27 जनवरी को मिली शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की गई। जिसमें मोबाइल नंबर से टेलीग्राफ की फर्जी आइडी बनाकर ठगी की गई। मोबाइल नंबर विजय कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार ...