हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- बिवांर। मुकदमा में राजीनामा के दबाव को लेकर सगे भाइयों सहित चार युवकों ने दलित के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भरखरी गांव के रमाकांत वर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मुकदमा को लेकर गांव के शिशुपाल व रॉबिन पुत्रगण राकेश सिंह, राकेश पुत्र टिरिया यादव, आसाराम पुत्र सुखदेव ने जाति सूचक शब्दों को कहते हुए मारपीट की। पीड़ित रमाकांत ने सगे भाइयों सहित चार पर मारपीट व दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.