कौशाम्बी, जनवरी 10 -- मूरतगंज बाजार में शुक्रवार शाम मामूली बात पर सगे भाइयों समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मूरतगंज निवासी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसका भतीजा सूर्यकांत सब्जी खरीदने स्थानीय बाजार गया था। वहां पर सब्जी विक्रेता उमेश पटेल निवासी मुजाहिदपुर ने मामूली बात पर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित के मुताबिक इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने भाई नितेश के साथ पहुंचा को आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे और उसके भाई को भी पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह सभी की जान बचाई। थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ह...