कन्नौज, दिसम्बर 7 -- छिबरामऊ। सिविल जज जू.डि. नन्दिनी उपाध्याय ने कोर्ट की अवमानना के मामले में नौली गांव के दो भाईयों समेत तीन को एक माह तक सिविल कारावास की सजा से दंडित किया है। करीब 22वर्ष पुराने मामला जो 24.02.2003 से लम्बित चला आ रहा था। उसमें विपक्षीगण सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के नंदपुर नौली गांव निवासी सहदेव सिंह पुत्र रामस्वरूप, महावीर व अमर सिंह पुत्रगण शिवदयाल को मूलवाद संख्या 56/2003 में पारित आदेश दिनांकित 19.02.2003 की अवमानना, उल्लंघन करने का दोषी पाते हुये सिविल जज जूनियर डिवीजन नंदिनी उपाध्याय ने एक माह तक सिविल कारावास के दण्ड से दण्डित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.