रुद्रपुर, जनवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। युवक मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, योगेश मोहन जौहरी निवासी निवासी वार्ड 19 खेड़ा ने बताया कि 13 जनवरी को वह अपने घर के पास स्थित मंदिर के बाहर सड़क पर अपने बच्चे को लेकर धूप सेक रहा था। इसी दौरान खेड़ा निवासी मुकेश अरोरा और जगमोहन अरोरा वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि योगेश जौहरी ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए और लात-घूंसे व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह उसको बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों आरोपियों ने योगेश को धमकी दी। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.