मिर्जापुर, मार्च 17 -- ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव निवासी विजय कुमार ने सोमवार की शाम को गांव के दो सगे भाइयों पर गाली गलौज देने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी लालजी यादव व उसका भाई राहुल यादव रविवार शाम को शराब के नशे में घर पर आकर गाली गलौज देने लगे। मना करने पर दोनों भाई परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। युवक की तहरीर पर पुलिस दोनों भाइयों के विरुद्ध गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.