हमीरपुर, नवम्बर 18 -- 0 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की शुरू की तलाश बिवांर, संवाददाता। शौचालय के गड्ढे में पानी भर जाने पर तीन सगे भाइयों ने एक युवक को मारपीट घायल कर दिया था। युवक ने तीनों युवकों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को छानी सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराकर उपचार कराया। पुलिस तीनों हमलावरों की तलाश कर रही है। कस्बा बिवांर के राठ सड़क के किनारे के महेश्वरीदीन प्रजापति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि परिजनों से शौचालय के गड्ढे में पानी भर गया था। परिवार के मान सिंह, मंगल व मनोज पुत्रगण जागेश्वर ने पानी को रोक दिया। मना करने पर तीनों भाई अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर तीनों भाइयों ने लाठी डंडा से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीनों भाइयों के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुल...