कौशाम्बी, जनवरी 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चकमाहपुर पांडेयमऊ गांव निवासी सगे भाइयों को जमीन विवाद के चलते गोली मारने के सात फरार आरोपियों पर एसपी राजेश कुमार ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का प्रयास और तेज कर दिया है। चकमाहपुर पांडेयमऊ निवासी 18 वर्षीय आशीष कुमार पुत्र स्व. धारा सिंह महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। अभी हाल में ही वह घर आया था। शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने उसकी और उसके भाई शिव कुमार की बेरहमी से पिटाई की थी। इसके बाद दोनों को तमंचे से गोली मार दी थी। आशीष को दोनों पैर में गोली लगी थी। जबकि, उसके भाई शिव कुमार के बाएं पैर में गोली लगी थी। दोनों एसआरएन प्रयागराज में भर्ती हैं। उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित भाइयों की मां सरोज देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.