बदायूं, फरवरी 24 -- धनारी थाना क्षेत्र में 26 नवंबर को बारात से अपहरण किए गए दो भाइयों की हत्या करने के आरोपी मैथरा धर्मपुर निवासी धनवीर को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त व्हीलपाना बरामद किया। हत्यारोपी ने नौ फरवरी को चन्दौसी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। हालांकि पुलिस की टीमें कई जिलों के अलावा दूसरे प्रदेशों में भी आरोपी को तलाश कर रही थीं और आरोपी की दो लाख रुपये की संपत्ति कुर्क भी की जा चुकी है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के 14 वर्षीय बेटे अमरपाल का शव पुलिस ने रजपुरा क्षेत्र में देऊपुरा सिंघौली गांव के जंगल से 29 नवंबर को बरामद किया था। वहीं 10 वर्षीय बेटे कमल के शव को 12 दिसंबर को भकरौली में रेलवे लाइन के पास तालाब से बरामद किया था। सगे भाइयों के हत्...