पटना, फरवरी 24 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार रात दो सगे भाई मनीष और मंजीत की हत्या के खिलाफ सोमवार को गांव में गम और गुस्से का माहौल रहा। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों ने हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते दोनों का शव रखकर जगनपुरा के पास न्यू बाइपास को जाम कर दिया। दोपहर डेढ़ बजे से साढ़े तीन बजे तक बाइपास के जीरो माइल से फुलवारीशरीफ तक जाम की स्थिति रही। लोगों में इस कदर गुस्सा था कि मौके पर पहुंची पुलिस की बात सुनने तक को तैयार नहीं थे। बाद में एएसपी सदर-1 अभिनव कुमार वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उसके बाद लोग शवों को लेकर वहां चले गए। एनएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद लोगों शव लेकर बाइपास पहुंच गए। जगनपुरा मोड़ पर दोनों का शव रख दिया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.