बलरामपुर, सितम्बर 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। थाना हर्रैया क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर गिरगिटही में शनिवार को अपनी दादी के साथ घास काटने गए दो सगे भाइयों की मिट्टी के टीले के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को कराया गया। वहीं मिट्टी से बाहर निकली वृद्ध महिला की हालत में सुधार है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों भाइयों का शव गांव पर लाया गया। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक साथ दोनों की अर्थी उठी तो हरेक ग्रामीण के आंखों में आंसू नजर आए। गिरगिटही गांव निवासी 70 वर्षीय जैसनाज अपने आठ वर्षीय पोते रशीद व छह वर्षीय अरियान के साथ पहाड़ी नाले में मूंज काटने गई थी। पिछले दिनों नाले में बाढ़ आई थी जिसके कारण मिट्टी का बड़ा टीला कटकर लटका हुआ था। घास काटने के दौरान ही यह टीला भरभराकर गिर गया था, जिसमें जैसनाज व द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.