संभल, जनवरी 28 -- भकरौली, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने आए बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मेथरा निवासी रामौतार के दो मासूम बेटों अमर पाल एवं कमल सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के विरुद्ध अब पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया है। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मेथरा निवासी रामौतार के दोनों पुत्रों की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी धनवीर पुत्र नेत्रपाल निवासी सरेरा, थाना उघैती, जिला बदायूं के खिलाफ 11 दिसंबर 2025 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस द्वारा 22 दिसंबर को आरोपी के विरुद्ध कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस उसके आवास पर चस्पा किया गया, लेकिन इसके बाद भी न तो आरोपी गिरफ्तार हो सका और न ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.