बलिया, फरवरी 7 -- बलिया, संवाददाता। सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव के नौ वर्षीय अभिषेक की हत्या उसके सगे चाचा ने ही कर दी थी। इस साजिश में उसकी चाची भी शामिल थी। पुलिस ने शनिवार को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया। एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिंगही निवासी चंदन प्रजापति का नौ साल का इकलौता बेटा अभिषक बीते 25 जनवरी की शाम संदिग्ध हाल में लापता हो गया। इस मामले में अभिषेक के सगे चाचा की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने उसी दिन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। खोजबीन में जुटी पुलिस को 31 जनवरी को बालक का शव चौसठ बंधा के सामने से सरयू नदी से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पीछे चोट लगने से मौत होने की बात आयी लिहाजा पुलिस ने अपहरण के मुकदमा में हत्या की...